{"_id":"5bdc8dbebdec2269717a27a7","slug":"81541180862-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में एक बार भी काम न करने वाले मजदूरों के जॉब कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में एक बार भी काम न करने वाले मजदूरों के जॉब कार्ड निरस्त
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मनरेगा में पांच साल में एक बार भी काम नहीं करने वाले मजदूरों के जॉब कार्ड निरस्त कर दिए है। इन जॉब कार्ड धारकों ने पांच साल में एक बार भी रोजगार के लिए मांग नहीं की गई थी। जिले में चारों ब्लॉकों 6586 जॉब कार्ड निरस्त हुए हैं। जिले में वर्तमान में 10684 जॉब कार्ड धारक है। इसमें से 5023 मजदूरों ने ही काम की मांग की है।
मनरेगा में काम करने के लिए मजदूरों की संख्या प्रतिवर्ष घटती जा रही है। दो महीने पहले जिले में लगभग 17270 मजदूरों के जॉब कार्ड थे। विभाग ने ऐसे जॉब कार्ड धारकों को निरस्त किया है। जिन्होंने पांच साल में एक बार भी रोजगार के लिए मांग नहीं की है। जॉब कार्ड धारकों को पांच साल मे एक बार दोबारा से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है, लेकिन 6586 जॉब कार्ड धारक ऐसे है कि जिन्होंने पांच साल पूरे होने के बाद भी दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।