फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीएमएस और जल संस्थान के ईई का स्पष्टीकरण तलब

सीएमएस और जल संस्थान के ईई का स्पष्टीकरण तलब

Sat, 26 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस और जल संस्थान के ईई का स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में निजी दवा कंपनियों की प्रचार सामग्री रखने और लोहाघाट क्षेत्र में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था से नाराज डीएम ने सीएमएस डॉ.आरके जोशी और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया है। व्यवस्थाएं तत्काल नहीं सुधरने पर दोनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।

डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुमाऊं आयुक्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे थे। लेकिन निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सीएमएस ड्रेस कोड में नहीं थे और अस्पताल के कर्मचारी भी अव्यवस्थित मिले। अस्पताल परिसर में निजी दवा कंपनियों के विज्ञापन चस्पा थे। डीएम के अनुसार अस्पताल की व्यवस्था से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सीएमएस निजी कंपनियों की दवा को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान आयुर्वेदिक पटल पर भी तकनीकी खामियां पाई गईं थी।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएमएस की ओर से आयुक्त के दौरे के की रिपोर्ट भी अब तक उन्हें नहीं सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर आयुक्त के जन संवाद कार्यक्रम में लोहाघाट क्षेत्र में पेयजल की समस्या और टंकियों में गंदगी से संबंधित तमाम शिकायतें मिली थी। इसे देखते हुए डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed