फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पांच जून तक मंत्री, विधायकों और सचिवों को दिया जाएगा ज्ञापन

पांच जून तक मंत्री, विधायकों और सचिवों को दिया जाएगा ज्ञापन

Sat, 26 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पांच जून तक मंत्री, विधायकों और सचिवों को दिया जाएगा ज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक में वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष कैलाश चौबे की अध्यक्षता और रमेश जोशी और नवीन पांडेय के संचालन में हुई बैठक में वाहन चालकों ने एक स्वर से अपनी समस्याओं को रखते हुए इनके समाधान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।


रमेश जोशी ने देहरादून में हुई प्रांतीय बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी। बताया कि आउट सोर्सिंग के तहत अल्प मानदेय में विभिन्न विभागों में लंबे समय से तैनात वाहन चालकों की समस्याओं को पूरे राज्य में एक साथ उठाया जाएगा। इसके लिए पांच जून तक जिले के दौरों में आने वाले मंत्री,विधायकों और सचिवों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में नवीन पांडेय और टनकपुर से आए जगत सिंह ने कहा कि आउट सोर्स और राजकीय वाहन चालक दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, इसलिये सब एकजुटता से रहकर कार्य करें। प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से जो भी कार्यक्रम किया जाएगा उसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें। बैठक में महामंत्री उमेश गहतोड़ी, सुरेश फर्त्याल, गोविंद ढेक, सुरेश मुरारी, मोहन राम, दीपक कुमार, विमल वर्मा, संजय, जीतू सिंह, हरक सिंह, सुरेश भट्ट, अनिल, सुरेश सिंह, एम डबराल, गोपाल राम, कमल कापड़ी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed