{"_id":"5af877294f1c1bd0408b4fa2","slug":"81526232873-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने चंपावत जिले में मंडल प्रभारी नियुक्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने चंपावत जिले में मंडल प्रभारी नियुक्त किए
Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय जनता युवा मोर्चे ने चंपावत जिले के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जो आगामी चुनावों को लेकर भाजपा और मोर्चे की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का कुशल मार्गदर्शन करेंगे। भाजयुमो ने इस बार निकाय चुनावों में सभासद पद के लिए पार्टी में दावेदारी प्रस्तुत करने का ऐलान भी किया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने जिले के ग्रामीण और नगर मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा कर उन्हें दायित्व सौंपा है। पाठक ने बताया कि टनकपुर ग्रामीण मंडल के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन जोशी और जिला उपाध्यक्ष महेश पुनेठा को प्रभारी, टनकपुर नगर के लिए श्याम ढेक, बनबसा मंडल के लिए राजेश उप्रेती, चंपावत ग्रामीण मंडल के लिए विक्रम गोस्वामी, चंपावत नगर के लिए प्रदीप रावत, लोहाघाट ग्रामीण मंडल के लिए प्रकाश बिनवाल, लोहाघाट नगर के लिए लक्ष्मण चंद, बाराकोट मंडल के लिए मनोज तड़ागी और मोहित गड़कोटी, पाटी मंडल के लिए सनी वर्मा और विनोद ढेक को प्रभारी नियुक्त किया।
जिलाध्यक्ष पाठक ने सभी प्रभारियों को अपने मंडलों मे जाकर मंडल कार्यसमिति की बैठक करवाने और वन बूथ-ट्वेंटी यूथ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ मे युवाओं को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने निकाय चुनावों मे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को जीतने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की निकाय चुनावों मे युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी सभासद के चुनाव लड़ने के लिए पार्टी मे अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।