फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अपनी मेहनत से महिला उद्यमियों ने लिखी सफलता की इबारत

अपनी मेहनत से महिला उद्यमियों ने लिखी सफलता की इबारत

Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अपनी मेहनत से महिला उद्यमियों ने लिखी सफलता की इबारत

विज्ञापन
चंपावत। जिले की दो महिला उद्यमियों ने अपने मेहनत के बूते आर्थिक आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सफलता की इबारत लिखी है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षण हासिल कर अपना खुद का उद्यम शुरू करने वाली विनीता बिष्ट और कमला भट्ट अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। ये दोनों अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय विकसित कर आत्म निर्भर बनने को प्रेरित कर रही हैं।

मादली निवासी विनीता बिष्ट वर्तमान में ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ कटिंग टेलरिंग और शादी विवाह के परिधानों की बिक्री कर प्रतिमाह बीस से पच्चीस हजार रुपये कमा रही हैं। वह बताती हैं कि उनकी दुकान मुख्य बाजार से अलग थलग होने के कारण शुरूआत में उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन धीरे धीरे उन्होंने अपने काम से लोगों का मन जीत लिया। उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद बैंक से पांच लाख का कर्ज लेकर अपना व्यवसाय स्थापित किया जो सफलता पूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह जिला मुख्यालय के शांत बाजार निवासी कमला भट्ट ने भी बहुउद्देशीय उद्यम की स्थापना कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की है। उन्होंने सिलाई कढ़ाई आदि के साथ ही फास्ट फूड मेकिंग के क्षेत्र में हाथ आजमाया और सफलता हासिल की। वह बताती हैं कि उद्यम स्थापना के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजीविका दिवस पर साझा किए अनुभव
चंपावत। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को मनाए गए आजीविका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी मेहनत से सफलता की इबारत लिखने वाली महिला उद्यमियों विनीता और कमला ने अन्य महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पूर्व भय और घबराहट को छोड़ कर महिलाओं को अपनी अभिरुचि के कार्यों को रोजगार का जरिया बनाना चाहिए।

कोट
चंपावत जिले की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान की ओर से लगातार प्रशिक्षण और मार्गनिर्देशन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही और महिला उद्यमी भी स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल करेंगी।
जर्नादन चिलकोटी, निदेशक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed