{"_id":"5accf2cc4f1c1b1b3d8b4667","slug":"81523380940-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब में पुख्ता हो सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब में पुख्ता हो सफाई व्यवस्था
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब के लोगों ने बाजार क्षेत्र में पसरी गंदगी पर नाराजगी जताई। पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट द्वारा मंगलवार को ली गई बैठक में नागरिकों ने सिखों के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल रीठा साहिब में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था न होने की बात को प्रमुखता से उठाया। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष घनश्याम बिनवाल ने कहा कि रीठा क्षेत्र में एक भी शौचालय नहीं होने से लोगों को भारी दुश्वारी हो रही है।
ग्रामीणों ने स्टेशन से गुरुद्वारे तक के खस्ताहाल संपर्क मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। एसडीएम ने मौका मुआयना करने के बाद साफ-सफाई सहित यहां की विभिन्न व्यवस्थाओं को ठीक करने का आश्वासन दिया। 14 अप्रैल को होने वाली अंबेडकर जयंती की तैयारियों का भी जायजा लिया। बैठक में रीठा साहिब के थानेदार लक्ष्मण सिंह, सरदार सिंह बोहरा, प्रमोद बोहरा, अनिल वर्मा, ललित जोशी, प्रकाश सिंह, शंकर बिनवाल आदि मौजूद थे।