{"_id":"5aac05c54f1c1bc1758b5e12","slug":"81521223109-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को निकलेगी चमू देवता की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को निकलेगी चमू देवता की शोभायात्रा
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) तीन दिनी चैतोला मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को मेला कमेटी और प्रशासन के बीच हुई बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मेले के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मसलों पर विचार किया गया।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष शंकर पांडेय ने बताया कि पहली नवरात्र से पूजा का दौर शुरू हो जाएगा। जबकि 25 मार्च से तीन दिनी मेले की शुरूआत होगी। 26 मार्च को चमू देवता की शोभायात्रा निकलेगी। मेले के दौरान पेयजल, सड़क और पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए। तहसीलदार गोविंद प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक करा लिया जाएगा। बैठक में जोगा सिंह धौनी, नर सिंह, देवेंद्र पाटनी, मदन कलौनी ने विचार रखे। विनोद सिंह, विकास पाटनी, मनमोहन धौनी, देव सिंह, भवान सिंह, लक्ष्मण भंडारी, आनंद सिंह, प्रेम राम, प्रवीण कुमार शेखर कलौनी, राजेंद्र सिंह धौनी, गुमान सिंह धौनी, हरीश कलौनी, गुमान प्रथोली, शिवराज सिंह, राकेश सिंह, लक्ष्मण धामी, रघुवर पुजारी मौजूद थे।