फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ्वांला जीप हादसा: तीन दिन में प्रशासन तय नहीं कर सका 120 किमी की दूरी

्वांला जीप हादसा: तीन दिन में प्रशासन तय नहीं कर सका 120 किमी की दूरी

Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
्वांला जीप हादसा: तीन दिन में प्रशासन तय नहीं कर सका 120 किमी की दूरी

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से हल्द्वानी का फासला सिर्फ 120 किलोमीटर है, लेकिन प्रशासन इस मामूली दूरी को तीन दिन में भी नाप नहीं सका है। और इस अवधि में भी ककरालीगेट (टनकपुर) बैरियर के पास लगी सीसीटीवी की फुटेज नहीं मिल सकी है। इसके चलते सात फरवरी को दस लोगों को अकाल मौत के मुंह में धकेलने वाले स्वांला जीप दुर्घटना की जांच त शुरू नहीं हो सकी है।

स्वांला में दुर्घटनाग्रस्त जीप टनकपुर से किस समय चली, इसका पता लगाने के लिए अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरालीगेट बैरियर में लगे वन विभाग के चार सीसीटीवी की फुटेज लेने के 8 फरवरी को टनकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिए थे। ताकि यह पता चल सके, कि जीप आवाजाही के लिए प्रतिबंधित समय से पूर्व चली या नहीं। मगर तीन दिन बीत गए हैं, अभी तक फुटेज जिला प्रशासन तक नहीं पहुंच सकी है। इस वजह से हादसे से संबंधित जांच शुरू होने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


इधर टनकपुर के एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि वन विभाग के सीसीटीवी का नियंत्रण हल्द्वानी स्थित डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) से है। इसकी फुटेज लाने के लिए वन विभाग कर्मी हल्द्वानी भेजा गया है। फिलहाल फुटेज नहीं मिली है। फुटेज नहीं मिलने से जांच की कार्यवाही भी आगे नहीं खिसक पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed