फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया

एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया

Wed, 01 Nov 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने नौकरी एवं पेंशन की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं पर शीघ्र अमल करने की भी मांग की।

एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के बैनर तले समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने पहले गांधी मैदान में सभा की और फिर शहर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार जोगा सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार किए गए स्वयंसेवक दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हैं। वहीं सरकार सीमा की रक्षा के लिए विदेशों से महंगे-महंगे उपकरण आयात कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार चीन द्वारा कए जा रहे आर्थिक हमलों को रोकने को प्रचार-प्रसार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेपाल की खुली सीमा से अवैध रूप से आ रहे चीन निर्मित सामान की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं सेवकों के भविष्य को लेकर कतई गंभीर नहीं है, जिसके चलते अब उन्हें अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ललित बगौली, ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष अनिल राणा, कृष्ण राम, कुंदन सिंह, कृपाल सिंह राणा, अमर राम, स्वरूप राम, हीरा बल्लभ जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed