फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर पालिका के शामिल करने के विरोध में आंदोलन जारी

नगर पालिका के शामिल करने के विरोध में आंदोलन जारी

Thu, 28 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के शामिल करने के विरोध में आंदोलन जारी

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर से लगी ग्राम सभाओं को नगर पालिका में शामिल किए जाने संबंधी सरकार के फैसले से भड़के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संदेश वाहक भेज ग्रामीणों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अब विधायक गहतोड़ी शुक्रवार को खुद धरना स्थल में आकर ग्रामीणों से वार्ता करेंगे।

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ज्ञानखेड़ा की प्रधान नीतू गोस्वामी, आमबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय, मोहनपुर के पूर्व प्रधान राजू भंडारी आदि के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को भी तहसील परिसर में धरना देकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दो टूक कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल किए जाने संबंधी प्रदेश सरकार का फैसला उन्हें किसी सूरत में मंजूर नहीं है। वे पालिका में शामिल होकर तमाम तरह की परेशानियां झेलने को तैयार नहीं है। शहर में शामिल होने से उन्हें गांवों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, वहीं पालिका के कई तरह के करों का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता दीपक पाठक ने भी धरना स्थल पर पहुंचे आंदोलन को समर्थन दिया। धरना-प्रदर्शन करने वालोें में बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, सूरज नाथ, राजीव नाथ, भीम राम, विनोद राम, रोशन जोशी, ईश्वर राम, शेर चंद, जगदीश चंद, रमेश पंत, दिनेश पंत, गणेश चंद, गीता देवी, ऊषा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed