{"_id":"598b4f2e4f1c1b77268b4789","slug":"81502301998-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्की फार्म में चार माह से नल सूखे, सौंपा ज्ञापन 17-07-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्की फार्म में चार माह से नल सूखे, सौंपा ज्ञापन 17-07-15
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के कार्की फार्म में चार माह से नलों में पानी न टपकने से क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग उठाई। बुधवार को कार्की फार्म के अनेक लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पिछले चार महीने से करीब दस परिवारों के नलों में पानी नहीं टपक रहा है। इस संबंध में जल संस्थान को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम से जल संस्थान को शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए निर्देशित करने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में पुष्पा जोशी, अशोक कुमार पराशर, गीता जोशी, बहादुर सिंह रावत, केदार सिंह चौहान, हेमचंद्र भटट, उर्मिला, गोपाल सिंह चौहान आदि शामिल हैं।