{"_id":"5a11bfda4f1c1b71548be079","slug":"79k-charges-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 79 हजार रुपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 79 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के दो आरोपियों से उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने अर्थ दंड वसूला है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि चोरी के दोनों आरोपियों से 79 हजार रुपये से अधिक वसूला गया। उप खंड अभियंता विकास भारती और कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने 13 नवंबर को सूखीढांग और सिन्याड़ी में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े थे।
दोनों उपभोक्ता मीटर से पूर्व केबिल डालकर घरों को रोशन कर रहे थे। दोनों के मीटर सीज कर चल्थी पुलिस थाने को सौंपे गए थे। आरोपियों के खिलाफ बिजली विभाग ने बिजली अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत चालान काटा है। ईई राजेश कुमार ने बताया कि सूखीढांग के उपभोक्ता बृजमोहन चौड़ाकोटी से जुर्माने के रूप में 70560 रुपये और सिन्याड़ी के रमेश लाल से 8896 रुपये वसूले गए। विभाग का कहना है कि आगे भी संदिग्ध बिजली उपभोक्ताओं पर छापा मारने की चेतावनी दी है।