{"_id":"64c54aab27ec10cc03092788","slug":"78-students-of-champawat-district-visited-the-border-champawat-news-c-229-1-shld1009-879-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत जिले के 78 विद्यार्थियों ने किया सीमांत का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत जिले के 78 विद्यार्थियों ने किया सीमांत का भ्रमण
Sat, 29 Jul 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों का भ्रमण करने वाले चंपावत जिले के छात्र-छात्राएं। संवाद
चंपावत। चंपावत के माडर्न इंटर कॉलेज और तामली जीआईसी के 78 छात्र-छात्राओं ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों का भ्रमण किया। एसएसबी की पंचम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विद्यार्थियों को तामली, आमनी सहित कई सीमा चौकी क्षेत्र दिखाए गए। एसएसबी के काम करने के तरीकों के अलावा बताया गया कि एसएसबी नेपाल से लगी देश की 1751 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा में हर वक्त मुस्तैद रहती है। इस मौके पर पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रथम तीन विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत भी किए गए।
सहायक कमांडेंट (संचार) संजय कुमार, उप निरीक्षक (सामान्य) नृपेंद्र नाथ वर्मन, एएसआई संजीव कुमार नाथ ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुमन पंत, शिक्षिका लता जोशी, सोनिया गोस्वामी, ललित भट्ट, गणेश जोशी, एसएसबी के मोहन धुर्वे, विनोद रणविजय, अंकित आदि मौजूद थे।