{"_id":"5c3b7754bdec2273554f3c11","slug":"71547401044-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बस्ती में संस्कार केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बस्ती में संस्कार केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। सीमांत सेवा फाउंडेशन ने गुदमी ग्रामसभा के नया बस्ती में संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया है। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता फाउंडेशन के ट्रस्टी रंदीप पोखरिया ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नया बस्ती केंद्र में 20 बच्चों को शिक्षित किया जाएगा।
रविवार को गुदमी के प्रधान अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश थपलियाल ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों को लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें मदद देना है। बताया कि इस तरह के कई केंद्र पहले से ही राज्य में संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्य वक्ता पोखरिया ने कहा कि जल्द ही राज्य में इस तरह के केंद्र अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में खोले जाएंगे, जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षित करने के अलावा उन्हें संस्कारवान बनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, जिला महामंत्री दीपक रजवार, बीडीसी सदस्य महेश जोशी, जगत सिंह मिताड़ी आदि थे।