{"_id":"5c30e69cbdec2256986d2dab","slug":"71546708636-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग ने आज ओलावृष्टि होने की संभावना जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग ने आज ओलावृष्टि होने की संभावना जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मौसम विभाग की ओर से छह जनवरी को जिले के कुछ स्थानों में बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। शनिवार को जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग देहरादून के अनुसचिव प्रदीप कुमार शुक्ल के अनुसार छह जनवरी को उत्तराखंड में विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि अगले 36 घंटों में देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, चंपावत तथा ऊधमसिंह नगर जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिले में बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए डीएम रणवीर सिंह चौहान ने इस दौरान जनमानस को विशेष सावधानी बरतने, अपने आसपास, नजदीकी क्षेत्रों में बर्फबारी, बारिश होने की जानकारी लेते रहने को कहा है। उन्होंने लोगों से बर्फ वाले स्थानों में न जाने, अस्थायी आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ जमा न होने देने, समय-समय पर बर्फ को हटाते रहने तथा इस दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है।