{"_id":"5c30e699bdec2256d06c7304","slug":"71546708633-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लंबे इंतजार के बाद अग्निशमन केंद्र को भूमि आवंटित करने के आदेश प्राप्त हो गए हैं। अब जल्द ही क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र का अपने भवन का सपना साकार होगा।
अग्निशमन केंद्र के लिए शासन ने भूमि स्वीकृत कर दी है। शारदा किनारे अविभाजित यूपी के समय खाद्यान्न गोदाम में संचालित हो रहे केंद्र की ही नायकखेड़ा स्थित खेत संख्या 390 और 397 के मध्य 0.388 हेक्टेयर (करीब छह बीघा तीस बिस्वां) भूमि डीएम ने अग्निशमन केंद्र को आवंटित करने के आदेश दिए हैं। इसमें अग्निशमन केंद्र के दफ्तर और आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा।
बता दें कि वर्ष 2010 में टनकपुर में अग्निशमन केंद्र खुल गया था, लेकिन भूमि नहीं मिलने से इसे पुराने आरएफसी गोदाम से ही संचालन किया जा रहा था। यही भूमि अब इन्हें आवंटित कर दी गई है। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि वर्तमान में 7 लीडिंग फायरमैन, 28 फायरमैन, 5 चालक तैनात हैं। तीन वाटर टैंकरों समेत छह वाहन मौजूद हैं। भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।