फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल में प्रांजल कलखुडिय़ा विजेता

अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल में प्रांजल कलखुडिय़ा विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल में प्रांजल कलखुडिय़ा विजेता
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग की पहल पर आयोजित खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्ग में बालक- बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के समीप बैडमिंटन हाल में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने किया। युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत के दिशा निर्देशन और शिक्षक जीवन मेहता और चंद्र किशोर पांडेय के संचालन में आयोजित अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल में प्रांजल कलखुड़िया विजेता, अंश महर उपविजेता, डबल में चिन्मय जोशी और हर्षित बोहरा विजेता, आदर्श और संकेत उप विजेता, बालिका सिंगल में मनीषा देउपा विजेता, आस्था मंगोला उपविजेता, डबल्स में हिमांशी देउपा और नेहा मंगला विजेता और अर्चना ढेक और निकीता बोहरा उपविजेता रहीं।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में अभिनव ओली विजेता, बालिका सिंगल में खुशी सार्की विजेता, जैनम बानो उपविजेता, डबल्स में सुहानी ढेक और पूजा जोशी विजेता और अंजली चंद और सोनिया आर्या उपविजेता, अंडर-19 बालक डबल्स में सौरभ ओली और अमन साह विजेता, अनुराग और ऋषद कनौजिया उपविजेता, बालिका सिंगल में तनवी राय विजेता, रश्मि उपविजेता रहीं। निर्णायकों में सीके पांडेय, महेश तिवारी, यश माहरा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed