{"_id":"5c17d78abdec2256db0617ea","slug":"71545066378-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से युवक के साथ बनबसा पहुंची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से युवक के साथ बनबसा पहुंची किशोरी
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। गांव के ही युवक के बहकावे में आकर गुजरात से एक किशोरी बनबसा पहुंची। पुलिस चेकिंग देख युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को पकड़कर रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र के सुपुर्द कर गुजरात पुलिस को सूचना दी। गुजरात पुलिस के आने पर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस को बस स्टेशन में चेकिंग के दौरान 13 दिसंबर को बदहवास हालत में 17 वर्षीय एक किशोरी मिली। वह काफी डरी थी। पूछताछ में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। उसने बताया कि वह गुजरात के भुज की रहने वाली है। वह गांव के ही युवक के साथ बनबसा पहुंची थी, लेकिन वह युवक पुलिस चेकिंग देख फरार हो गया।
पुलिस ने उसे रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र को सौंप दिया। संस्था की महिला सदस्यों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसका बड़ा भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से वह छठी कक्षा से अधिक नहीं पढ़ पाई। उसी के गांव का एक युवक उसे विवाह का झांसा देकर बनबसा ले आया था। उसकी मंशा किशोरी से विवाह कर नेपाल में काम करने की थी। संस्था और पुलिस की सूचना पर गुजरात पुलिस के दरोगा बीएच जडेजा दो महिला कांस्टेबलों के साथ बनबसा पहुंचे। संस्था ने बनबसा पुलिस की मौजूदगी में उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया। गुजरात पुलिस ने बताया कि 13 दिसंबर को भुज के मानकुवा पुलिस स्टेशन में उक्त किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है।