{"_id":"5b6b23094f1c1bde6d8b6ea3","slug":"71533747977-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीम के पास महाकाली नदी से दो महिलाओं के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीम के पास महाकाली नदी से दो महिलाओं के शव मिले
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के सीम तोक के पास महाकाली से दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षत विक्षत हाल में बरामद ये शव कई दिन पुराने हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये शव बहकर यहां पहुंचे होंगे।
बुधवार को सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी की सीम बार्डर आउटपोस्ट (बीओपी) की रणकोंची मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने नदी के टापू पर दो शव दिखने की एसएसबी को सूचना दी। कमांडेंट विक्रम देव सिंह के निर्देश पर जल पुलिस के गौरव दुर्गापाल और रवींद्र कुमार ने उफनती महाकाली को पार कर रोखड़ से दो शव निकाले।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि शव के बहकर आने का अंदेशा है। पिथौरागढ़ सहित आसपास के जिलों को इसकी सूचना दे दी गई है। तामली के थानाध्यक्ष गोविंद भट्ट ने मौके पर पहुंच शवों का पंचनामा भर दिया है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को चंपावत में कराया जाएगा।