{"_id":"5a05df5e4f1c1b0d698bab6d","slug":"71510334302-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में उमेश राम सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में उमेश राम सबसे आगे
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत भुमलाई और कोलीढेक के छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। जीआईसी खेल मैदान मेें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
शिक्षक जीवन सिंह मेहता के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी ने खेल महाकुंभ आयोजन की जानकारी दी। बालकों की 100 मीटर दौड़ में उमेश राम ने पहला, गौरव कुमार ने दूसरा, भास्कर राम ने तीसरा, छात्राओं में बबीता बोहरा ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा, रूकमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में सागर, करन और सूरज पहले तीन स्थान में रहे। 200 मीटर बालकों की दौड़ में उमेश, भास्कर, गौरव, बालिका वर्ग में मीनाक्षी, हिमांशी, बबीता ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय डैंसली प्रथम रहा। आयोजन में गोविंद बोहरा, लक्ष्मण सिंह मेहता, कल्पना लखेड़ा, नवीन जोशी, भूपेश देव, मोहन नाथ, जगदीश पाटनी, नगेंद्र जोशी, नंदू राम, कमल कुलेठा, विनोद गिरि, बंशीधर भट्ट, रेखा बोहरा आदि सहयोग कर रहे हैं।