फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अब पोस मशीन के माध्यम से मिलेंगे काश्तकारों को उर्वरक

अब पोस मशीन के माध्यम से मिलेंगे काश्तकारों को उर्वरक

Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अब पोस मशीन के माध्यम से मिलेंगे काश्तकारों को उर्वरक

विज्ञापन
चंपावत। कृषि निदेशालय की ओर से जिले में उर्वरकों की बिक्री के लिए डायरेक्टर बेनिफिसरी ट्रांसर्फर (डीबीएल) योजना के तहत पोस मशीन के माध्यम से काश्तकारों को उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट और पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने साधन सहकारी समिति चंपावत में पोस मशीन का शुभारंभ किया।


मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि समितियों में उर्वरक बिक्री को अब आधार से लिंक करके काश्तकार आसानी से उर्वरक ले सकते हैं। जिससे उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगने के साथ ही काश्तकारों को सही मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सकेगी और सब्सिडी सीधे काश्तकार के खाते में जमा हो सकेगी। जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा ने बताया कि जिले में 22 पैक्स समितियों में से चंपावत में आठ, लोहाघाट में पांच, बाराकोट में तीन और पाटी विकासखंड में छह समितियों को पोस मशीन उपलब्ध करा दी गई है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष विकास साह, सहायक विकास अधिकारी नीरज पांडेय, सचिव हरीश जोशी, देवेंद्र सिंह, प्रमोद मेवाड़ी और अन्य काश्तकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed