{"_id":"59cd34674f1c1bcf538b4d34","slug":"71506620519-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरपार साफ-सुथरा नजर आएगा घसियारा मंडी-ईमली पड़ाव संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरपार साफ-सुथरा नजर आएगा घसियारा मंडी-ईमली पड़ाव संपर्क मार्ग
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। घसियारा मंडी-ईमली पड़ाव संपर्क मार्ग के मुहाने पर सालों से दिखाई देने वाली गंदगी अब नजर नहीं आएगी। नगर पालिका प्रशासन ने वहां स्थित कूड़ा स्थल को न सिर्फ बंद कर दिया है, बल्कि जेसीबी लगाकर वहां की सफाई भी की है। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पालिका प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए आभार जताया है।
कोतवाली व डिग्री कॉलेज के पास रेलवे लाईन के किनारे से गुजरने वाले ईमली पड़ाव संपर्क मार्ग के मुुहाने में हमेशा पड़ी रहने वाली गंदगी लोगों की एक बड़ी परेशानी का कारण बनी रही। कूड़ा स्थल होने से नगर पालिका द्वारा पूरे शहर का कूड़ा एकत्र कर यहां डंप किया जाता था। इससे लोगों का इस कूड़ा स्थल के आसपास से होकर गुजरना मुश्किल बना हुआ था। इस कूड़ा स्थल को बंद किए जाने की मांग लोगों द्वारा पहले कई बार उठाई गई।
इसके बाद भी इसे बंद नहीं किया जा सका। अब भारत स्वच्छ अभियान चला तो नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय व ईओ जयवीर सिंह राठी की पहल पर पालिका प्रशासन ने शहर के कई कूड़ा स्थलों को बंद कर दिया है। इसके अंतर्गत पालिका ने ईमली पड़ाव संपर्क मार्ग के कूड़ा स्थल को भी बंद कर दिया गया है।