{"_id":"59b423444f1c1be47f8b58ab","slug":"71504977732-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में संगीत शिक्षक डा. पंकज उप्रेती की पहल पर शनिवार को संगीत गायन और वादन कार्यक्रम आयोजित हुआ। शास्त्रीय गायन एवं वादन की जुगलबंदी ने श्रोताओं का मन मोहा। शहर में पहली बार आयोजित हुए कार्यक्रम की संगीत प्रेमियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रशंसा की।
महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवा गायक पंकज जोशी ने तबला वादक विकास जोशी की संगत में राग भैरव का गायन किया। वहीं लोकेश कुमार ने राग काफी की अवतारणा की। संगीतज्ञ डा. उप्रेती ने हल्द्वानी से आए अपने अनुज धीरज उप्रेती की संगत में जुगलबंदी पेश की। संचालन विजय बिष्ट, सैलानीगोठ के प्रधान बसंत राय, गिरीश उप्रेती ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्या, डा. जी प्रकाश, पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, जौल के समाजसेवी केएन तिवारी, गिरीश गहतोड़ी, भगवान कोठारी, डा. नवनीत जोशी, नाथूराम राय आदि ने भी संगीत गायन और वादन का लुत्फ उठाया।