{"_id":"59a45d974f1c1bd1018b45fc","slug":"71503944087-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक उपकरणों के लिए 30 लाख देने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक उपकरणों के लिए 30 लाख देने का ऐलान
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही एमएससी संकाय खुलवाने के साथ ही प्रयोगात्मक उपकरणों के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सोमवार को महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में प्रतिभाग करने पहुंचे विधायक ने छात्रों से विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सजगता से प्रयास करने पर जोर दिया।
उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान करने भरोसा दिलाया। कहा कि अब एमएससी करने के लिए यहां के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. शीतल सिंह भंडारी ने छात्रों को कॅरिअर काउंसलिंग के सत्रों का लाभ उठाने को कहा। वहां मुकेश कलखुड़िया, भगवती, गिरीश गहतोड़ी, भुवन पांडेय, प्रशांत गहतोड़ी, मनोज तड़ागी, संजय रावत, योगेश पुनेठा, कमल रावत, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. सुमनकुमारी, डॉ. अलका, डॉ. बीपी ओली आदि थे।