फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   67 candidates were successful in the Physical Efficiency Examination

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 67 अभ्यर्थी हुए सफल

Wed, 03 Jul 2019 11:13 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला, ब्यूराे चंपावत। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 03 Jul 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
67 candidates were successful in the Physical Efficiency Examination
चंपावत में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत सीने की नपत करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 124 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 63 पुरुष और चार महिला अभ्यर्थी समेत 67 अभ्यर्थी सफल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा नौ जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग के प्रवर्तन सिपाही की भर्ती होगी। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए शारीरिक दक्षता प्रक्रिया की पूरी गतिविधियों की वीडियोग्राफी की गई है। भर्ती के नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि गोरलचौड़ मैदान में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा  के दौरान ऊंचाई, सीने की माप, वजन, बॉल थ्रो और दौड़ संपन्न कराई गई। परीक्षा संपन्न कराने वालों में उप जिला क्रीड़ाधिकारी जेएस मेहता, युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, नवीन भट्ट, अनिल कुमार, किशोर पंगरिया, किशोर जोशी, कविता नेगी, ललित मोहन, जीवन राय, दिनेश नेगी, दीपक कन्याल, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, किशोर जोशी, कविता नेगी, रघुराज देउपा, नीरज वर्मा, नरेंद्र अधिकारी, जीवन राम आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed