फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   65 players showed their strength in the trials, girls' trials today

Champawat News: ट्रायल में 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बालिकाओं का ट्रायल आज

Tue, 12 Sep 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
65 players showed their strength in the trials, girls' trials today
सीएम उदीयमान ​​खिलाड़ी योजना के चंपावत में ट्रायल में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू हो गए। पहले दिन मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए ट्रायल में 65 बालकों ने हिस्सा लिया। बुधवार को बालिकाओं का ट्रायल होगा। जिला स्तरीय ट्रायल 19 से 21 सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन

चार आयु वर्ग (14 से 17, 17 से 19, 19 से 21 और 21 से 23 वर्ष) में होने वाले ट्रायल के बाद जिले से चयनित होने वाले 100 बालक और 100 बालिकाओं को दो-दो हजार रुपये की मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रायल में उप क्रीड़ाधिकारी सीएस बिष्ट, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, शंकर पांडे, अमित वर्मा, मनोल कलोनी, नीतू ढेक, रमेश चंद्र, ललित मोहन, अनिल कुमार, दिनेश नेगी, नंदू राम, जीवंती कोहली आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उदीयमान योजना के लिए हुआ ट्रायल

टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में चयन के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों के ट्रायल् हुए। जिसमें नगर क्षेत्र के 80 बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खेल विभाग की ओर से आयोजित ट्रायल् स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा की देखरेख में हुए। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, कराटे, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस खेल में ट्रायल हुए।

प्रत्येक आयु वर्ग और खेल में 2-2 बालक और एथलेटिक्स में 3-3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 19 से 21 सितंबर तक टनकपुर स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल्स के आयोजन में फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, रचित वल्दिया, ललित भट्ट, चंद्रशेखर खोलिया, ममता बिष्ट, सूरज पांडेय, विकास, अमन, दीपक पचोली, ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed