{"_id":"575af32b4f1c1b1f349c67d2","slug":"65-per-cent-votes-cast-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने डाले वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत))
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
उप चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने डाले वोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खूनाबोरा ग्राम पंचायत के प्रधान के उप चुनाव में 678 वोटरों में से 441 (65.04 प्रतिशत) लोगों ने मतदान किया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटा। मतगणना 13 जून को सुबह आठ बजे से होगी। ग्राम प्रधान महेश बोहरा उर्फ भय्यू के अपने पद से इस्तीफा देने से ये सीट खाली हो गई थी। चुनाव में रेखा देवी और प्रेम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।
शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट पड़े। रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार लोशाली और एआरओ कमला मेहरा मतदान प्रक्रिया में लगातार नजर बनाए रहे। जूनियर हाईस्कूल खूनाबोरा बूथ में 390 वोटरों में से 262 और प्राथमिक विद्यालय मनिहार गांव बूथ में 288 मतदाताओं में से 179 ने मतदान किया।
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था। मतदान के बाद दोनों मतपेटियों को ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में रखा गया।
विज्ञापन