{"_id":"f5a8689d385c019c2937454ae9ca4dd8","slug":"64-candidates-failed-the-examination-before-patwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी परीक्षा से पहले फेल हुए 64 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी परीक्षा से पहले फेल हुए 64 अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा तो 15 फरवरी से होगी, लेकिन इससे पहले ही 64 अभ्यर्थी परीक्षा से आउट हो गए हैं। दरअसल इन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में कमी होने से इन्हें निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को आवेदन पत्रों की जांच का अंतिम दिन था।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर ने बताया कि पटवारी के 31 पदों के लिए 1721 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। शुक्रवार को इन आवेदनों की जांच पूरी हुई। जांच टीम ने 64 आवेदन पत्र निरस्त किए। इन फार्मों में सेवायोजन पंजीकरण सहित कई कागजातों की कमी पाई गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगी। इसमें क्वालिफाई करने वालों की लिखित परीक्षा 22 मई को होगी। परीक्षाफल 4 सितंबर को घोषित होगा।
विज्ञापन
बताया गया कि अभ्यर्थियों की दौड़ के लिए रूट का चयन किया जा रहा है। भर्ती संबंधी प्रक्रियाएं पुलिस मैदान से शुरू होगी। दूरदराज से आए अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन आदि में रेट निर्धारण, रात्रि विश्राम के लिए स्कूल, पंचायतघरों आदि का चयन किया जाएगा। दक्षता परीक्षा के लिए अभी से टीमों का गठन करने, सभी उपकरणों की अभी से जांच करने लेने और चयन होने वाले मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश बैठक में उप जिलाधिकारियों को दिए। जांच टीम में लोहाघाट के एसडीएम सीएस डोबाल, टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल, पीडी केएन तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
तो अब नहीं बढ़ेगी परीक्षा तिथि!
पटवारी भर्ती परीक्षा के फार्म जमा करने की तिथि दो बार बढ़ाई गई। ये तिथि पहले 10 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर की गई और बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया था। परीक्षा तिथि भी पहले 27 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 27 मार्च किया गया और तीसरी बार 22 मई किया गया।