फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   63 meritorious students awarded on Science Day

विज्ञान दिवस पर 63 मेधावी छात्र-छात्राए पुरस्कृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
63 meritorious students awarded on Science Day
चंपावत में विज्ञान दिवस पर अतिथियों के साथ पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कुलेठी विज्ञान संसाधन केंद्र में हिमवत्स की पहल पर हुए कार्यक्रम में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जवाहर नवोदय स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पांडेय ने इन प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने कहा कि हिमवत्स संस्था की पहल से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक नजरिए को विस्तार मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन के जीवन दर्शन की जानकारी दी। मोहन चंद्र रस्यारा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, उमापति जोशी, नवीन पंत, डॉ. बीसी जोशी, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके अलावा यूकोस्ट और निधि संस्था के की पहल पर बीईओ अंशुल बिष्ट के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. गरिमा में कोरोना काल में वैज्ञानिकों का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि चेयरमैन विजय वर्मा, विज्ञान समन्वयक उमेद सिंह बिष्ट, नवीन पंत, मनोज जोशी, अनिल कुमार, डीएन भट्ट आदि ने विचार रखे। इस मौके पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में यूनिवर्सल स्कूल के प्रियंका चंद, प्रियंका थ्वाल, रितिक महरा, जूनियर वर्ग में उदयन इंटरनेशनल स्कूल की आरोही पंत, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की सॉची जोशी और यूनिवर्सल के प्रेमा भट्ट क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed