फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   625-meter tunnel is being dug for geological survey

भूगर्भीय सर्वे के लिए खोदी जा रही 625 मीटर की सुरंग

Tue, 28 Feb 2017 09:54 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 28 Feb 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
625-meter tunnel is being dug for geological survey
भूगर्भीय सर्वे के लिए खोदी जा रही 625 मीटर की सुरंग - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के बड़े आकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए ही 625 मीटर लंबी सुरंग खोदी जा रही है। इस सुरंग को अगले डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल 357 मीटर सुरंग खोदी जा चुकी है। सुरंग में जगह-जगह से मिट्टी और पत्थरों का नमूना लेकर दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


भारत और नेपाल के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत पंचेश्वर बांध के भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए भारतीय और नेपाली क्षेत्र में एक-एक सुरंग खोदने का काम अक्तूबर 2001 से शुरू हुआ था। योजना के पहले चरण में तत्कालीन कार्यदायी संस्था केंद्रीय जल आयोग ने भारतीय क्षेत्र में दो मीटर ऊंची और दो मीटर चौड़ी सुरंग खोदने का काम शुरू किया। पिछले साल तक 350 मीटर सुरंग खोदी जा चुकी थी।
विज्ञापन


अब वापकोस कंपनी को सुरंग निर्माण का कार्य पूरा करने का जिम्मा दिया गया। कंपनी के डिप्टी चीफ इंजीनियर राहुल गौतम ने बताया कि बीते एक महीने में सात मीटर सुरंग खोदी जा चुकी है। खुदाई के जरिए इस सर्वे का काम जुलाई 2018 तक पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरंग निर्माण में काफी सावधानी बरती जा रही है। विस्फोट से पहाड़ों को नुकसान न हो, इसके लिए पहले मशीन से ड्रिल किया जा रहा है, उसके बाद उसमें निर्धारित क्षमता के विस्फोटक लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed