{"_id":"5cc1f4fdbdec225f5727f766","slug":"61556215037-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटोली के जंगल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटोली के जंगल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन

खुदकुशी के कारणों का नहीं चल सका पता
चंपावत। जिला मुख्यालय से 41 किलोमीटर दूर तल्ली खटोली गांव निवासी इंटर के एक छात्र ने जंगल में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना का पता लगने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
चल्थी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तल्ली खटोली के अजय सिंह (18) राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में 12वीं का छात्र है। बुधवार रात वह अचानक घर से गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। घर से कुछ दूर स्थित जंगल में अजय का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। चंपावत के कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अजय पांच भाई-बहनों मेें सबसे छोटा था। तल्ली खटोली से ही वह अमोड़ी जीआईसी जाता था। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर घटना का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो