फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नियमों की अवहेलना पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

नियमों की अवहेलना पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने तांगा, ई रिक्शा और टैक्सी संचालकों की बैठक ली। इस मौके पर यातायात के नियमों का पालन न करने, क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि विभिन्न वाहनों में तय मानकों से अधिक सवारी बिठाने, तय किराए से अधिक राशि वसूलने, यात्रियों से बदसलूकी करने, यात्रियों को जबरन अपने वाहन में बैठने के लिए विवश करने वाले चालकों और वाहन स्वामियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वाहनों को क्रमवार और नियत स्थानों से संचालित करने, किराए के अनुसार गंतव्य तक छोड़ने को कहा गया। क्षेत्र में या एनएचएआई पर बेतरतीब वाहनों के खड़े करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई। बैठक में एसआई चंदन सिंह और राधिका भंडारी के अलावा वाहन चालक और स्वामी मौजूद थे।
विज्ञापन




होटलों पर की छापामार कार्रवाई
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने बीती रात्रि क्षेत्र के होटलों और ढाबों पर छापामार कार्रवाई की। होटल एवं ढाबा स्वामियों को शराब पिलाने और हुड़दंग मचाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। एक ढाबा स्वामी का चालान किया गया। इस मौके पर बड़ा साइलेंसर लगी एक बुलेट बाइक को सीज किया गया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed