{"_id":"5c3b7751bdec2273875d40cf","slug":"61547401041-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पुलिस ने जिले के सीमांत क्षेत्र तामली के सिमियाऊरी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर कानून की जानकारी दी। उन्होंने गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने रविवार को सीमांत गांव सिमियाऊरी में ग्रामीणों, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी के साथ बैठक की।
ग्राम प्रहरी बोध सिंह की अध्यक्षता में हुुए कार्यक्रम में पुलिस ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि गांव में बाहरी व्यक्तियों के दिखाई देने पर तत्काल थाने में सूचना दें। उन्होंने बुजुर्गों, अपरिचित और संदिग्ध व्यक्तियों को अपने घर में शरण नहीं देने की सलाह दी। इसके अलावा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी भी दी गई। ब्यूरो
गांव में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन कराएं
बनबसा (चंपावत)। कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने, विभिन्न अपराधों और नियमों के प्रति सजग करने को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों की बैठक आयोजित की। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा स्थित ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गांव में दिखाई पड़ने वाले अनजान लोगों के बारे में पुलिस को सूचित करने और गांव में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन करने को कहा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर बसे मझगांव, देवीपुरा, गढ़ीगोठ के ग्रामीणों को भारत-नेपाल की संवेदनशील खुली सीमा पर अनजान, संदिग्ध लोगों से सतर्क रहने को कहा। ऐसे लोगों के गांव में दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों से संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संबंध में पुलिस को सूचित करने को कहा गया।
इसके अलावा बाहर रहने या काम करने वाले ग्रामीणों की सूची थाने में देने को कहा गया। पुलिस ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशे से बचने, दुर्घटनाओं से बचने को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया।
वहां एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, ग्रामप्रधान माला देवी, अरुण कुमार, बीडीसी सदस्य महेश जोशी, उपप्रधान कमला उप्रेती, पीतांबर दत्त जोशी, सरदार रणजीत सिंह आदि थे।