{"_id":"5c17d795bdec2257216b81cc","slug":"61545066389-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक वर्ग की दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक वर्ग की दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की प्राथमिक वर्ग की दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। पहले दिन खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुई। इसमें जिलेभर से आए छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में लोहाघाट और चंपावत की टीमें छाईं रही।
सोमवार को जीआईसी खेल मैदान में मुख्य अतिथि आईटीबीपी के निरीक्षक भुवन चंद्र पाटनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भागदारी करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य संयोजक बीईओ हरेंद्र साह ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत कर खिलाड़ियों से आदर्श खेल भावना का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही।
जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र अधिकारी, ब्लाक समन्वयक जीवन राय, दीप जोशी के दिशा निर्देशन और प्रदीप बोहरा, रमेश जोशी, रवीश पचौली अमित वर्मा की देखरेख में आयोजित बालक वर्ग कबड्डी में चंपावत विजेता, लोहाघाट उप विजेता, छात्राओं में लोहाघाट विजेता, चंपावत की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन
खो-खो बालकों में लोहाघाट विजेता, चंपावत उप विजेता, छात्राओं में लोहाघाट विजेता, पाटी की टीम उप विजेता रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायकों और सहयोग में ब्लॉक समन्वयक जीवन राय, दीप जोशी, चंद्रकिशोर पांडेय, प्रमोद चंद्र पाटनी, पुष्कर गिरी, प्रमोद भटट, कमल गहतोड़ी, राजेंद्र बिष्ट, महेंद्र सिंह, पंकज कुमार, चंद्रमोहन पांडेय, जगदीश सिंह बोहरा, रमेश सिंह देव आदि ने सहयोग किया।