{"_id":"5b9169ea867a55013b10fdf5","slug":"61536256490-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल देने से मना किया, थम गए 108 सेवा के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल देने से मना किया, थम गए 108 सेवा के पहिये
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। चंपावत जिले की आपात सेवा 108 पर फिर से खतरा मंडरा गया है। मैदानी क्षेत्र टनकपुर की एक108 सेवा खड़ी हो गई है। ईंधन नहीं मिलने से ये सेवा संचालित नहीं हो पा रही है।
चंपावत जिले में पांच 108 सेवाएं (टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी और रीठा साहिब) हैं। पिछले महीने तक टनकपुर को छोड़ शेष चार 108 आपात सेवाओं के हाल खराब थे। पाटी की आपात सेवा पिछले माह करीब एक पखवाड़े तक तकनीकी खराबी से उपयोग लायक नहीं थी। वहीं, पहाड़ की तीन अन्य सेवाओं में टायरों के घिसने से ये वाहन भी 15 किलोमीटर के दायरे में ही चल पा रहे थे। हल्द्वानी सहित अन्य हायर सेंटरों को रेफर होने की सूरत में मरीज को निजी वाहन के जरिये ले जाया जा रहा था। कुछ दिनों पहले नए टायरों के मिलने से ये दुश्वारी तो दूर हुई, मगर अब टनकपुर की सेवा पर संकट शुरू हो गया है।
बुधवार रात से टनकपुर की आपात सेवा डीजल की कमी से बंद है। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी का कहना है कि आपात सेवा को डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियाें से बात की जा रही है। वैकल्पिक उपाय करने का प्रयास किया जा रहा है।