{"_id":"5b56129f4f1c1b1e308b67fb","slug":"61532367519-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों का पांच सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं और छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रों की मांगों को नहीं माना गया तो 24 जुलाई से उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
छात्रों ने महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की स्वीकृति, कला संकाय के एमए में अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, समाजशास्त्र विषयों की स्वीकृति, कला संकाय के स्नातक में संस्कृत और शिक्षाशास्त्र विषय की स्वीकृति, सृजित पदों में स्थाई प्राध्यापकों की तैनाती तथा पुस्तकालय स्टाफ के पदों पर तैनाती करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया।
छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा और उपाध्यक्षा पूजा खाती के नेतृत्व में तीसरे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वालों में विद्यार्थी परिषद के सह जिला संयोजक हरीश जोशी, शंकर जोशी, मुकेश जोशी, कैलाश नाथ, दीपा, अंजना, पूजा भट्ट, पीयूष जोशी, प्रेमबल्लभ, अंकित खर्कवाल, ललित देउपा, धीरज चौड़ाकोटी, चंद्रशेखर फुलारा, दीपक धामी सहित तमाम छात्र-छात्राएं शामिल रहे।