फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   उड़ीसा निवासी निकला सीमांत क्षेत्र में मिला संदिग्ध युवक

उड़ीसा निवासी निकला सीमांत क्षेत्र में मिला संदिग्ध युवक

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
उड़ीसा निवासी निकला सीमांत क्षेत्र में मिला संदिग्ध युवक

विज्ञापन

चंपावत। रविवार को एक व्यक्ति इंडो-नेपाल सीमा के मंच-तामली के पास स्थित महाकाली नदी के इस ओर भटक रहा था। सूचना मिलने पर पंचम वाहिनी एसएसबी के जवानों ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया। जिसे बाद में एसएसबी ने उसे तामली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी भाषा समझने में हर कोई नाकाम साबित रहा। इस पर खुफिया एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच एसएसबी के उड़ीसा निवासी एक जवान उसकी भाषा समझ गया था।


पूछताछ में उस शख्स ने अपना नाम सत्यव्रत महाराणा (47) पुत्र दामोदर महाराणा निवासी जिला मयूरगंज उड़ीसा बताया। जांच में सामने आया कि सत्यव्रत करीब नौ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में उड़ीसा से लापता हो गया था। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed