{"_id":"5ae751b84f1c1b23338b5eae","slug":"61525109176-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने लगी मतदाताओं की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होने लगी मतदाताओं की परिक्रमा
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत चुनावों के लिए अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद राजनीतिक पारा बढ़ गया है। लोहाघाट पंचायत में कुल 4746 मतदाता हैं। अनारक्षित सीट होने के बाद तमाम संभावित दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से 10 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की थी। इनमें से कई लोगों ने प्रचार शुरू कर दिया है। लेकिन कांग्रेस, सपा, बसपा, उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने फिलहाल दावेदारी पेश नहीं है। अलबत्ता कई प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोकने की तैयारी में जुटे हुए हैं। बाकायदा बैनर, पोस्टर लगाए जा चुके हैं। 2013 में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ओबीसी महिला सीट घोषित हुई थी। तब पांच प्रत्याशियों में निर्दलीय प्रत्याशी लता वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी रमा वर्मा को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था।
भाजपा के लिए इम्तिहान होगा प्रत्याशी का चयन
नगर पंचायत लोहाघाट में अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने से सत्तारूढ़ भाजपा को प्रत्याशी के चयन में मशक्कत करनी पड़ेगी। एक माह पूर्व पर्यवेक्षक के सम्मुख पार्टी की ओर से 10 कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर चुके हैं। भाजपा की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, दीपक ओली, गोविंद वर्मा, विपिन वर्मा, विवेक ओली, रेनू गड़कोटी, भागीरथी टम्टा, विनोद गोरखा, रमा देवी, सूरज सार्की दावेदारी पेश कर चुके हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी, विपिन गोरखा जन संपर्क में जुट गए हैं।