फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आज होगी आठ शराब की दुकानों की नीलामी

आज होगी आठ शराब की दुकानों की नीलामी

Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आज होगी आठ शराब की दुकानों की नीलामी
चंपावत। देशी और विदेशी शराब की दुकानों की नीलामी आज होगी। पहले चरण में पांच विदेशी समेत तीन देशी शराब की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी होगी। बांकी बची आठ शराब की दुकानों के लिए कोई आवेदन नहीं आने से इनकी नीलामी दूसरे चरण में होगी। जिले की कुल 16 देशी-विदेशी मदिरा की दुकानों के लिए 44 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया कि पहली बार शराब की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी होगी। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पहले एकल आवेदन और अधिकतम राजस्व वाली दुकान की नीलामी होगी। पहले चरण में चंपावत, लोहाघाट, बनबसा, देवीधुरा और बृजनगर (सूखीढ़ांग) विदेशी शराब की दुकान की नीलामी होगी।
विज्ञापन


जबकि देशी में टनकपुर नं. एक, टनकपुर नं. दो और चल्थी की दुकान की नीलामी होगी। देशी शराब की दुकान के लिए 22 हजार और विदेशी के लिए 25 हजार रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। तीन देशी शराब की दुकानों से 66 हजार रुपये और पांच विदेशी शराब की दुकानों से 1.25 लाख रुपये आवेदन शुल्क की प्राप्ति हुई है। ये नीलामी एक मई से 31 मार्च 2019 तक के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आठ दुकानों के लिए नहीं आया कोई आवेदन
चंपावत। विदेशी शराब की दुकान टनकपुर और पाटी जबकि चंपावत, लोहाघाट, बनबसा, भिंगराणा, पुल्ला और बाराकोट की देशी शराब की दुकानों के लिए कोई आवेदन नहीं आया जिस वजह से इनकी नीलामी अब दूसरे चरण में होगी।


आज पता चलेगा महिला आवेदकों का
चंपावत। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होने से महिला और एकल आवेदक का अभी पता नहीं चल सका है। आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल का कहना है कि बृहस्पतिवार को होने वाली नीलामी के बाद ही महिला, पुरुष और एकल आवेदक का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed