{"_id":"5aaaa36b4f1c1ba2238b55f9","slug":"61521132395-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि पर लगेगा आठ दिनी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रि पर लगेगा आठ दिनी मेला
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। ब्यानधूरा धाम में चैत्र नवरात्र पर लगने वाले आठ दिनी मेले और रात्रि जागरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं ।श्री ब्यानधूरा सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता और रवि जोशी के संचालन में तलियाबांज ऐड़ी मंदिर में हुई बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
तय किया गया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र से एक वर्ष तक के लिए तलियाबांज धड़ के पुजारी ब्यानधूरा मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य करेंगे। कोट धड़ के पुजारी तलियाबांज स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। तय किया गया कि मंदिर में पेयजल की व्यवस्थाओं के लिए खच्चरों से पानी ढोया जाएगा तथा दो स्वयंसेवक यात्रियों की पेयजल सेवा में तैनात रहेंगे। जनरेटर के माध्यम से मंदिर परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पूजा, अर्चना, हवन, पूजन का समय निर्धारित किया गया। बैठक में पंडित चेतराम जोशी, मोहन जोशी, मथुरादत्त, नंदाबल्लभ, हरीश जोशी, हीराबल्लभ जोशी, कांतिबल्लभ मौजूद थे।