{"_id":"59aaf0494f1c1b4f738b4ccf","slug":"61504374857-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों से ठप है संवेदनशील धौन की संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों से ठप है संवेदनशील धौन की संचार सेवा
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्थित धौन आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है, मगर इस इलाके में 10 दिनों से संचार सुविधा ठप है। जबकि इस इलाके से दो किलोमीटर दूरी पर दो महीने पूर्व नया भूस्खलन क्षेत्र बना है।
जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर धौन इस मानसूनी सीजन में संवेदनशील बना हुआ है। सल्ली के ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत का कहना है कि एनएच के आसपास के इन इलाकों में 24 अगस्त से भारत संचार सेवा निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा ठप है। क्षेत्र के अलावा रूइया कफल्टा, बस्टिया, नायल, मझेड़ा, सल्ली सहित 11 गांवों में प्रभावित हो रहे हैं। धौन से दो किमी दूर के हिस्से में इस बार नया भूस्खलन क्षेत्र बना है। इस जगह पर मलबा आने से कई बार एनएच बंद हो जा रहा है। संचार सेवा बाधित होने से ग्रामीणों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही ह्रै।
ग्राम प्रधान रावत का कहना है कि संचार सेवा ठप होने की जानकारी चंपावत, लोहाघाट में बैठने निगम के अधिकारियों के साथ अल्मोड़ा तक के महाप्रबंधक कार्यालय को जानकारी दी जा चुकी है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। राम सिंह, दीवान सिंह, शिशुपाल सिंह, भैरव सिंह, शेर सिंह, पूरन सिंह, दिलीप सिंह, मोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने तुरंत संचार सेवा ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बीएसनएल के लोहाघाट के उपखंड अभियंता मनीष पंत का कहना है कि खामी को दूर करने के लिए तकनीकी टीम भेजी जा रही है। जल्द ही गड़बड़ी को दूर कर लिया जाएगा।