{"_id":"597e17484f1c1be2068b4806","slug":"61501435720-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदामों से तौल कर मिले खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदामों से तौल कर मिले खाद्यान्न
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी की बैठक में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा न लगाने पर नाराजगी जताई। रविवार को एनेक्सी भवन में सुरेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और सलीम जावेद के संचालन में हुई बैठक में पिछली बैठक का कार्यवृत्त रखने के साथ आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न गोदाम में कोटेदारों को तौलकर खाद्यान्न देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न तोलकर न देने से उन्हें वितरण में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि लंबे समय से वह खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा लगाने की मांग उठा रहे हैं। शासन द्वारा उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। सोसायटी ने राज्य खाद्य योजना में राष्ट्रीय खाद्य योजना के समान लाभांश देने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को समिति का एक शिष्टमंडल चंपावत में नवागत जिला पूर्ति अधिकारी से भेंट कर समस्याओं से अवगत कराएगी। बैठक में चंद्र मोहन जोशी, नारायण सिंह, मदन सिंह बोहरा, हरीश चंद्र पांडेय, इंद्र सिंह सामंत आदि मौजूद थे।