फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   5th Battalion won the inaugural match by 115 runs

Champawat News: 5वीं वाहिनी ने 115 रन से जीता उद्घाटन मैच

Wed, 26 Nov 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 26 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
5th Battalion won the inaugural match by 115 runs
चंपावत। पंचम वाहिनी एसएसबी कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में तीन दिनी अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पांचवीं वाहिनी ने 115 रन से जीता। प्रतियोगिता में एसएसबी की 5वीं वाहिनी चंपावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल मानव के मानसिक और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने बताया कि अंतर वाहिनी स्तर पर एक टीम का चयन कर अंतर क्षेत्रक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। उद्घाटन मुकाबले में 5वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 191 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में 11वीं वाहिनी डीडीहाट की टीम 76 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

दूसरा मैच 11वीं वाहिनी और 55वीं वाहिनी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 11वीं वाहिनी ने 15 ओवर में 86 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में 55वीं वाहिनी ने आठ विकेट से मैच में जीत दर्ज की। इस दौरान उप कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदांतम मधुमिता, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed