फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   590 तोक Will light up with the light 590 times

जल्द रोशनी से जगमगाएंगे

Thu, 21 Jun 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Thu, 21 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
590 तोक Will light up with the light 590 times
electricity

जिले में 13 गांव और 590 तोक जल्द बल्ब की रोशनी से जगमगाएंगे। विद्युतीकरण से वंचित इन गांवों और तोकों के विद्युतीकरण के लिए शासन की ओर से 25 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया गया है। ऊर्जा निगम की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण से वंचित तोकों में बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम को वर्ष 2019 तक जिले के 509 तोकों विद्युतीकृत करने का लक्ष्य मिला है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश मौर्या के अनुसार जिले के कोट अमोड़ी, बुढ़म, सल्ली, तल्ली बापरू, सिंगदा, मल्ली बापरू, वैला, मटियानी, पासम, पुल्ला, कोलीढेक और रमक ग्राम पंचायतों के तोकों सहित अन्य तोकों में बिजली की लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


योजना में लाइन बिछने के बाद जिले के चारों विकासखंडों में 2762 बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा बिजली विहीन तोकों में 140 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना में नई बिजली की लाइन बिछाने के लिए पाटी विकासखंड को 7.19 करोड़, बाराकोट विकासखंड के लिए 2.85 करोड़, लोहाघाट विकासखंड के लिए 4.34 करोड़ और चंपावत विकासखंड के लिए 10.60 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed