{"_id":"5ee755438ebc3e42b5429cf7","slug":"549-persons-has-been-reternd-to-their-countries120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा से 549 नागरिकों की हुई वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा से 549 नागरिकों की हुई वतन वापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)। लाॅकडाउन में भारत-नेपाल में फंसे लोगों की वतन वापसी का सिलसिला जारी है। सोमवार को इस सीमा से 549 लोगों ने वतन वापसी की।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के तहत संक्रमण से बचाव को भारत सरकार ने 23 मार्च से भारत नेपाल सीमा को सील किया है। बाद में 27 मार्च से नेपाल ने भी सीमा सील कर दी थी। लाॅकडाउन में दोनों देशों में फंसे लोगों की स्वदेश वापसी को प्रतिदिन सुबह छह बजे से दस बजे के दौरान प्रवासी नागरिकों को वतन लौटाया जा रहा है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया सोमवार को नेपाल से 38 भारतीय नागरिक बनबसा के रास्ते वतन लौटे, जबकि 511 प्रवासी नेपाली नागरिक बनबसा बार्डर से अपने मुल्क को गए।
विज्ञापन