फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नंदा गौरा योजना में अब दो चरणों में मिलेगा लाभ

नंदा गौरा योजना में अब दो चरणों में मिलेगा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
नंदा गौरा योजना में अब दो चरणों में मिलेगा लाभ
चंपावत। नंदा गौरा योजना के तहत अब बालिकाओं को दो किस्तों में योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए बाल विकास विभाग के पास नया शासनादेश पहुंच चुका है। नंदा गौरा योजना में अब जन्म के उपरांत 21 हजार और 12 वीं कक्षा पास होने पर कन्याओं को 30 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। नंदा गौरा योजना में अब तक कन्याओं को सात किस्तों में लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन


इसमें जन्म के उपरान्त पांच हजार, एक साल बाद पांच हजार, आठवीं पास होने पर पांच हजार, 10वीं पास होने पर पांच हजार, 12 वीं पास होने पर पांच हजार, बीए पास होने पर 10 हजार और शादी होने पर 16 हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी। नए शासनादेश पर अब कन्याओं को जन्म के उपरांत 21 हजार और 12 वीं पास होने पर 30 हजार की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन


पीएस बृजवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, चंपावत ने बताया कि नंदा गौरा योजना का लाभ दो किस्तों में दिए जाने का शासनादेश आ चुका है। अब नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को जन्म के उपरांत 21 हजार और 12 वीं पास होने पर 30 हजार की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदा गौरा योजना के लिए आय सीमा भी बढ़ी
चंपावत। नंदा गौरा योजना में लाभार्थियों की आय 35 हजार वार्षिक से बढ़ाकर 72 हजार रुपये कर दी है। पहले 35 हजार आय वाले लाभार्थियों को ही नंदा गौरा योजना का लाभ मिल पाता था लेकिन अब 72 हजार आय वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed