{"_id":"5c338f82bdec226d6e094035","slug":"51546882946-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बस्तिया के ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए गांव में गश्त बढ़ाने, हूटर मशीन लगाने की मांग की है।
सोमवार को बस्तिया के ग्रामीण ग्रामप्रधान नवीन सिंह के नेतृत्व में शारदा रेंज आ पहुंचे। उन्होंने रेंजर गोविंद सिंह रजवार को ज्ञापन देकर बताया बस्तिया गांव चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। ग्रामीण कई सालों से जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। गांव में कई दिनों से हाथी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ही गांव में तोड़फोड़ कर रहे हैं।
इसके अलावा आए दिन गांव में बाघ के विचरण करने से उनमें लोग दहशत में हैं। ज्ञापन में ग्रामप्रधान के अलावा कुंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, आन सिंह, लाल सिंह, सुंदर सिंह, मोहनी देवी, कलावती देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।