{"_id":"5b57605a4f1c1b6f668b53d0","slug":"51532452954-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधार महोत्सव:शैक्षिक व खेलकूद प्रतियोगिता में उमड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधार महोत्सव:शैक्षिक व खेलकूद प्रतियोगिता में उमड़े छात्र
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 19वें देवीधार महोत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में सुहानी और तरुण ने चैंपियनशिप जीती। इस मौके पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई।
दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण और बीईओ हरेंद्र साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हुई निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इन प्रतियोगिताओं का परिणाम बाद में घोषित होगा। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शिवांगी, सुहानी, अंजलि, छात्रों में आकाश, शुभम, समीर, 100 मीटर में सुहानी, कामिनी, शिवांगी, छात्रों में तरुण, शुभम, चंचल, 200 मीटर में शिवांगी, सुहानी, नितिका, छात्रों में तरुण, आकाश, आदर्श क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में भावना, ममता, सोनियां, छात्रों में धीरज, सुजल, सौरभ, 100 मीटर में भावना, मनीषा, निकिता, छात्रों में विकास, साहिल, सौरभ, गोला सब जूनियर में कविता, योगिता, भावना, छात्रों में शाश्वत, साहिल, मनीष पहले तीन स्थानों में रहे। निर्णायक सुभाष गहतोड़ी, अर्जुन छतोला, सुभाष गोरखा, तपस गोरखा, एसएस मौनी, मोहन नाथ, नरेश जोशी, कमल राय, दिवान पुजारी, जीवन राय, नरेश गिरी, दीप जोशी, गोपाल पुजारी, रोहित बिष्ट, दीपक मेहता, जितेंद्र राय थे।