फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का सत्यापन होगा

ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का सत्यापन होगा

Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का सत्यापन होगा

विज्ञापन
चंपावत। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के रखरखाव के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम रखरखाव के लिए बनाए जा रहे भवन में गार्ड रूम, शौचालय, दूरभाष कक्ष सहित सुरक्षा के सभी मानकों की प्रतिपूर्ति करने के साथ ईवीएम स्टोर का मानचित्र आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की निगरानी और सत्यापन के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारी को नामित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जून अंतिम सप्ताह से चंपावत में ईवीएम और वीवीपीएटी का सत्यापन होगा। जिसमें सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर परीक्षण के तौर पर उनसे मॉक पोल कराएं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के 18 और 19 वर्ष के 4.50 लाख युवाओं में से एक लाख ही युवाओं के नामांकन होने पर नाराजगी व्यक्त की। वहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीईओ आरसी पुरोहित, लोनिवि के ईई डीडी भट्ट, ग्रामीण निर्माण विभाग के युवराज सिंह, तहसीलदार गोविंद प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक सामग्री का प्रयोग न हो
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम स्टोर में किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक सामग्री का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन के परीक्षण से पूर्व वहां पर सीसीटीवी सहित सरकारी तौर से अनुबंधित वीडियोग्राफर को ही प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईवीएम स्टोर के प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्टर स्थापित करने के साथ एक सेक्शन सशस्त्र पुलिस की चौबीसों घंटे ड्यूटी लगाने और ईवीएम कक्ष में प्रवेश करने वाले लोगों के नाम लॉगबुक में चढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed