फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आईएसएसडी अध्यक्ष ने उत्पीड़न किया : एडीएम

आईएसएसडी अध्यक्ष ने उत्पीड़न किया : एडीएम

Sun, 25 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आईएसएसडी अध्यक्ष ने उत्पीड़न किया : एडीएम
चंपावत। शनिवार को इस्तीफे का पत्र देने वाले अपर जिलाधिकारी (एडीएम) हेमंत कुमार वर्मा ने भले ही डीएम के समझाने पर इस्तीफा वापस ले लिया है, मगर रविवार को उन्होंने अपना दर्द बया किया है। उनका कहना है कि उन्हें प्रशासन से कतई दिक्कत नहीं थी, मगर प्रशासन के साथ मिलकर सतत विकास कार्यक्रम का आयोजन करने वाले गैर सरकारी संगठन डायस फाउंडेशन की संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईएसएसडी) के अध्यक्ष केशव गुप्ता ने उन्हें बुरी तरह उत्पीड़ित किया।
विज्ञापन


यह व्यक्ति उन्हें उच्चाधिकारी की तरह आदेश देता रहा। भावुक होकर एडीएम वर्मा ने कहा कि इससे वे अवसाद तक में आ गए। इसके चलते उन्हें नौकरी छोड़ने तक का कदम उठाने का विचार आया। इसी के चलते उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई। डॉक्टरों के इलाज के बाद हालत बेहतर हुई है। रविवार को साथी अधिकारी उनसे हालचाल पूछने भी आते रहे।
विज्ञापन


अफसरों से गलत काम का दबाव डाल रही भाजपा सरकार : टम्टा
चंपावत। लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में आए सांसद प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया कि चंपावत में शनिवार को एडीएम के इस्तीफा प्रकरण भाजपा सरकार के दबाव का नतीजा है। कहा कि भाजपा सरकार अफसरों से गलत काम करने का दबाव बना रही है। सरकार के ऐसे रवैये से अधिकारियों का मनोबल गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सतत विकास कार्यक्रम के लिए चयनित एनजीओ डायस फाउंडेशन को पहाड़ी हालात का कतई अनुभव नहीं है। इस संस्था का कैसे चयन हुआ, इसकी जांच की जानी चाहिए। कहा कि इस संस्था को भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण है। सांसद ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed